मेघालय। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले के एक कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट में खनन कार्य करने वाले 18 श्रमिकों की मौत हो गई, वहीं खदान में कई श्रमिकों के फंसे होने की आशंका है। बचाव अभियान शाम को अंधेरा होने के कारण रोकना पड़ा और शुक्रवार की सुबह फिर से बचाव अभियान शुरू किया गया है। सरकार ने इस हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।
बताया जाता है कि मिसिंगेट-थांग्स्को इलाके की कोयला खदान में हुए विस्फोट में 18 शव बरामद किए गए हैं और अभी मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है।
पुलिस के अनुसार राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और एक विशेष बचाव दल (एसआरटी) की टीमें घटनास्थल पर तैनात कर दी गई हैं और बचाव एवं राहत अभियान जारी हैं।




























Views Today :
Views Last 7 days : 102
Views Last 30 days : 831
Views This Year : 8222
Total views : 108695
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8