ड्राई फूट्स का सेवन शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत आवश्यक है। मेवों के सेवन से शरीर को कई पोषकतत्त्व मिलते हैं, जो गंभीर बीमारियों से बचाते हैं। मीठा खाने की इच्छा होने पर लोग अक्सर खजूर या किशमिश का सेवन करते हैं, ऐसे में कई बार लोगों के मन में सवाल उठता है कि खजूर और किशमिश में कौन सा ड्राई फू्रट अधिक अच्छा है। किशमिश कई प्रकार की बाज़ार में मिलती है, जिनका अलग-अलग तरह से सेवन किया जाता है। वहीं खजूर के भी कई प्रकार होते हैं।
किशमिश और खजूर में अंतर
किशमिश : अंगूर से बनने वाली किशमिश में कैलोरी ज़्यादा होती है, 100 ग्राम किशमिश में करीब 300 कैलोरी होती है। किशमिश में बी-कॉम्प्लेक्स विटामिनों के साथ नेचुरल शुगर की मात्रा भी अधिक होती है। किशमिश में आयरन, पोटैशियम के साथ फाइबर भी अच्छी मात्रा में होता है, ऐसे में ये डाइजेशन के लिए भी बेहतर है।
खजूर : वहीं खजूर का स्वाद कैरेमल जैसा होता है, इसके 100 ग्राम में करीब 280 कैलोरी होती हैं। खजूर में भी किशमिश की तरह ही नेचुरल शुगर हाई होती है, लेकिन इसके साथ ही फाइबर, बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन पोटैशियम, मैगनीशियम और आयरन ज़्यादा मात्रा में पाया जाता है।
किशमिश खाने के फायदे
किशमिश को भिगोकर खाना चाहिए, इसमें आयरन अच्छी मात्रा में होता है। किशमिश खाने से एनीमिया की समस्या दूर हो सकती है। किशमिश शरीर में कोलेस्टॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकती है। किशमिश के सेवन से शरीर को एनर्जी मिलती है। पाचन के लिए भी किशमिश का सेवन फायदेमंद है।
खजूर खाने के फायदे
आयन से भरपूर खजूर हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। खजूर के सेवन से पेट संबंधी समस्याएं कम होती हैं। खजूर खाने से हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। हड्डियों के लिए भी खजूर फायदेमंद होता है।





























Views Today : 5
Views Last 7 days : 255
Views Last 30 days : 1260
Views This Year : 7070
Total views : 107543
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31