सागर। सागर के सुरखी थाना क्षेत्र में सागर-नरसिंहपुर हाईवे पर स्थित मोकलपुर के पास शनिवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में मज़दूर की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
पुलिस के अनुसार, ग्राम बिलैया निवासी शिवराज पुत्र रामचरण गौंड़, उम्र 28 वर्ष, सुबह करीब 07 बजे घर से बाइक पर सवार होकर मज़दूरी करने के लिए निकला था, तभी मोकलपुर तिराहे के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर में बाइक सवार शिवराज गौंड़ की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पंचनामा बनाकर पोष्टमार्टम के लिए भेजा।
मृतक के परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि मृतक मज़दूरी करता था। वह बाइक से मज़दूरी करने के लिए सागर जा रहा था। घटना के बाद पुलिस ने कार ज़ब्त कर ली है। मामले में सुरखी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में ले लिया है।





























Views Today : 17
Views Last 7 days : 149
Views Last 30 days : 650
Views This Year : 9349
Total views : 109822
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.151