कानपुर देहात। मूसानगर थाना क्षेत्र के जरसेन गांव में बुधवार रात लगातार हो रही मूसलाधार बारिश एक गरीब परिवार पर काल बनकर टूटी। रात करीब 9:30 बजे सोते समय एक कच्चे मकान की मिट्टी और खपरैल से बनी छत अचानक भरभराकर ढह गई। इस दिल दहला देने वाले हादसे में मलबे के नीचे दबने से एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, जरसेन गांव निवासी मुकेश कुमार (40) जो कि पेशे से खेतिहर मजदूर हैं, बुधवार रात अपनी पत्नी संगीता, बेटी पलक (7) और बेटे लविश (3) के साथ कच्चे कमरे में सो रहे थे। लगातार बारिश के कारण मकान की कच्ची छत पूरी तरह कमजोर हो चुकी थी और रात को अचानक तेज आवाज के साथ छत नीचे आ गिरी।




























Views Today : 20
Views Last 7 days : 191
Views Last 30 days : 689
Views This Year : 9456
Total views : 109929
Who's Online : 1
Your IP Address : 162.251.85.8