Homeदेश प्रदेशकच्चे मकान की छत गिरने से मासूम भाई-बहन की मौत, पिता गंभीर

कच्चे मकान की छत गिरने से मासूम भाई-बहन की मौत, पिता गंभीर

कानपुर देहात। मूसानगर थाना क्षेत्र के जरसेन गांव में बुधवार रात लगातार हो रही मूसलाधार बारिश एक गरीब परिवार पर काल बनकर टूटी। रात करीब 9:30 बजे सोते समय एक कच्चे मकान की मिट्टी और खपरैल से बनी छत अचानक भरभराकर ढह गई। इस दिल दहला देने वाले हादसे में मलबे के नीचे दबने से एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

    ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, जरसेन गांव निवासी मुकेश कुमार (40) जो कि पेशे से खेतिहर मजदूर हैं, बुधवार रात अपनी पत्नी संगीता, बेटी पलक (7) और बेटे लविश (3) के साथ कच्चे कमरे में सो रहे थे। लगातार बारिश के कारण मकान की कच्ची छत पूरी तरह कमजोर हो चुकी थी और रात को अचानक तेज आवाज के साथ छत नीचे आ गिरी।   

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News