सागर। दिल्ली में शनिवार देर रात गीता कॉलोनी फ्लाईओवर पर बेकाबू बीएमडब्ल्यू कार ने दो अन्य कार को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक स्कूटी भी चपेट में आ गई। बीएमडब्ल्यू कार देवरी (सागर) के पूर्व विधायक सुनील जैन ड्राइव कर रहे थे। दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
दिल्ली पुलिस के ष्ठष्टक्क (नॉर्थ) सागर सिंह कलसी के अनुसार, घटना शनिवार रात 10.45 बजे हुई। कार के चालक और स्कूटी सवारों को चोटें आईं, जिनका अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया। कोतवाली पुलिस स्टेशन में रैश ड्राइविंग की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। विवेक विहार में रहने वाली उनकी बेटी उनके साथ थी। ड्राइवर पीछे की सीट पर बैठा हुआ था।





























Views Today : 17
Views Last 7 days : 282
Views Last 30 days : 864
Views This Year : 3358
Total views : 103831
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139