बेंगलुरु। आयकर विभाग और बेंगलुरु सिटी पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में बेंगलुरु-होसुर रोड पर एक क्रेटा कार से 09 करोड़ रुपए की बेहिसाबी नकदी जब्त की है। यह कार्रवाई इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी के पास इएळछ टोल प्लाजा पर शुक्रवार की रात करीब 10:30 बजे की गई। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें तमिलनाडु के थूथुकुडी स्थित ‘सिंधु ज्वैलर्स’ से जुड़े 42 वर्षीय सचिन शामिल हैं।
बताया जाता है कि आयकर विभाग के डिप्टी डायरेक्टर जगदीश (यूनिट-22) को केरल रजिस्ट्रेशन नंबर (ङछ 20 ळ 8629) वाली हुंडई क्रेटा कार में भारी मात्रा में अवैध नकदी ले जाए जाने का खुफिया इनपुट मिला था। सूचना मिलते ही इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी थाने के नाइट बीट स्टाफ ने वीरसैंड्रा सिग्नल के पास नाकेबंदी कर वाहन को रोका और उसे कब्जे में ले लिया। कार की तलाशी लेने पर बैग और सूटकेस में भरे 500 रुपए के नोटों की गड्डियां बरामद हुईं, जिनके संबंध में कार सवार कोई भी वैध दस्तावेज या रिकॉर्ड पेश नहीं कर सके।




























Views Today : 26
Views Last 7 days : 201
Views Last 30 days : 673
Views This Year : 9234
Total views : 109707
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8