अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में एक बार फिर से छात्रों के बीच विवाद छिड़्र गया है एएमयू के वीएम हॉल में मथुरा निवासी एक सीनियर छात्र की जूनियर छात्र ने अपने साथियों के साथ पिटाई कर दी। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
मथुरा के दीनदयाल उपाध्याय नगर निवासी राजू सिंह ने एएमयू से एमपीएड किया है। फिलहाल व वीएम हाल में रहकर पीएचडी की तैयारी कर रहा है। आरोप है कि गाजीपुर निवासी एमपीएड के छात्र परवेज ने अपने चार साथियों के साथ बुधवार को उसकी पिटाई कर दी।
राजू का आरोप है कि हमलावरों के हाथ में तमंचा थे। डराया, धमकाया। पीडि़त छात्र ने तहरीर में कहा है कि आरोपित ने परिवार को गाली देते हुए अलीगढ़ छोडऩे की धमकी दी।
पुलिस के अनुसार, मुकदमा पंजीकृृत कर लिया गया है। घटना के पीछे एक लड़की से जुड़ा विवाद सामने आ रहा है। सीसीटीवी फुटेज मांगे गए हैं। जांच की जा रही है।





























Views Today : 1
Views Last 7 days : 251
Views Last 30 days : 1256
Views This Year : 7066
Total views : 107539
Who's Online : 1
Your IP Address : 216.73.217.31