नई दिल्ली। देशभर में इस वर्ष गर्मी और उमस ने पिछले रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, जून के महीने में उत्तर और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से कई डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। वातावरण में बढ़ी नमी के कारण उमस का अहसास वास्तविक तापमान से कहीं अधिक महसूस किया गया।
शहडोल जिले में भी भारी उमस: मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में भी छिटपुट वर्षा के बाद पिछले कुछ दिनों से गर्मी और उमस आमजनों को बुरी तरह प्रताड़ित कर रहा है। जिले में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार बने रहने और हवा की गति थमने से उमस का स्तर चरम पर पहुंच गया है। पंखे और कूलर भी इस उमसभरी गर्मी के आगे पूरी तरह बेअसर साबित हो रहे हैं।
चार गुना बढ़ा उमस का दायरा: हालिया अध्ययनों के अनुसार, भारत में पिछले चार दशकों में असहनीय उमसभरी गर्मी का भौगोलिक दायरा लगभग चार गुना बढ़ चुका है।
मौसम विभाग की चेतावनी: मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून अब मध्यप्रदेश के इंदौर और मंडला से होते हुए आगे बढ़ रहा है। शहडोल जिले सहित प्रदेश के 35 से अधिक जिलों में आगामी 48 घंटों के भीतर तेज हवाओं (40-60 किमी/घंटा) के साथ गरज-चमक और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों को वज्रपात (आकाशीय बिजली) के खतरे को देखते हुए खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।




























Views Today : 230
Views Last 7 days : 886
Views Last 30 days : 1536
Views This Year : 10526
Total views : 110999
Who's Online : 2
Your IP Address : 162.251.85.8