संकल्प शक्ति। अन्तर्राष्ट्रीय योगदिवस के अवसर पर दिनांक 21 जून 2026 को आध्यात्मिक तपोभूमि पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम में एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। ऋषिवर सद्गुरुदेव परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के निर्देशन में भगवती मानव कल्याण संगठन की केन्द्रीय अध्यक्ष शक्तिस्वरूपा बहन पूजा शुक्ला जी और भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शक्तिस्वरूपा बहन संध्या शुक्ला जी के सान्निध्य में परम पूज्य गुरुवरश्री के शिष्यों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम की शुरुआत आश्रम परिसर में ‘माँ’-गुरुवर के जयकारों के साथ हुई। इसके उपरांत साधकों ने कई प्रकार के आसनों सहित कपालभाति, अनुलोम-विलोम और सहज प्राणायाम का अभ्यास किया।
इस अवसर पर शक्तिस्वरूपा बहन संध्या शुक्ला जी ने योग शिविर में उपस्थित गुरुभाई-बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘‘निश्चित रूप से हमारे जीवन के लिए योग अतिआवश्यक है। जिस तरह हमारे शरीर को संचालित करने के लिए सात्विक भोजन आवश्यक है, उसी तरह शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए आसन, प्राणायाम, ध्यान, साधना आवश्यक हैं।
योग हमारे ऋषियों द्वारा प्रदत्त एक पूर्ण जीवन पद्धति है और यह हमारे लिए अत्यन्त गौरव की बात है कि इस पद्धति को आज समूचा विश्व मना रहा है। हमारा यही कहना है कि नित्यप्रति योग करें और स्वस्थ व निरोगी काया प्राप्त करें।’’
शक्तिस्वरूपा बहन पूजा शुक्ला जी ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प दिलाते हुए कहा कि ‘‘ हमारे भगवती मानव कल्याण संगठन के द्वारा देशस्तर पर विभिन्न ज़िलों व तहसील क्षेत्रों में योगदिवस मनाया जा रहा है। आज योगदिवस की गूंज समूचे विश्व में गूंज रही है, लेकिन केवल एक दिन योग करने से स्वस्थ नहीं रहा जा सकता, अपितु इसे अपने जीवन का अंग बनाना पड़ेगा।
हमारी सरकार इस योगदिवस को प्राथमिकता दे रही है, यह बात तो ठीक है, लेकिन योग का लक्ष्य तभी पूरा होगा, जब नशेरूपी बीमारी दूर होगी।’’ आपने युवाओं व देशवासियों का आह्वान किया कि नशे और विकृतियों को छोड़कर योग-साधना के मार्ग को अपनाएं।




























Views Today : 4
Views Last 7 days : 109
Views Last 30 days : 847
Views This Year : 8221
Total views : 108694
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8