भोपाल। कोलार थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने घर में ज़हरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगडऩे पर घर से बाहर निकलकर स्वयं अस्पताल भी पहुंच गया। वहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मृतक आरटीओ एजेंट का काम करता था। सुसाइड नोट नहीं मिलने से अभी खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
कोलार थाना पुलिस के मुताबिक मूलत: रीवा निवासी 38 वर्षीय नीलेश पुत्र नर्मदा प्रसाद पटेल, गौरव नगर में परिवार के साथ रहता था। परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। वह आरटीओ के बाहर बैठकर एजेंट का काम करता था। शुक्रवार को दोपहर लगभग तीन बजे नीलेश ने घर में कोई ज़हरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगडऩे पर वह घर से निकला और ऑटो से जेके अस्पताल पहुंचा। वहां डॉक्टर ने उन्हें भर्ती कर लिया। घटना की सूचना मिलने पर स्वजन और पुलिस भी अस्पताल पहुंच गए थे। शाम करीब सात बजे नीलेश की मौत हो गई।





























Views Today : 34
Views Last 7 days : 926
Views Last 30 days : 1579
Views This Year : 10582
Total views : 111055
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8