संकल्प शक्ति। जाने-अनजाने हम ऐसी आदतों के शिकार हो चुके हैं, जो हमें क्षणिक आनंद तो देती है, लेकिन दीर्घकालिक रूप से मानसिक तनाव की ओर धकेल रही है। जब हम लगातार नए वीडियो या पोस्ट देखते हैं, तो दिमाग को हर पल एक नया उद्दीपन चाहिए होता है। इसकी कमी होने पर व्यक्ति चिड़चिड़ापन, अकेलापन और अनिद्रा का शिकार होने लगता है। सोशल मीडिया पर दूसरों की ‘उच्चस्तरीय जीवनशैली’ देखकर युवाओं में हीनभावना और तुलना की प्रवृत्ति भी तेजी से बढ़ रही है। इस चक्रव्यूह से बाहर निकलने के लिए जीवन में संतुलन बेहद ज़रूरी है।
इसके लिए कुछ सरल क़दम उठाए जा सकते हैं, जैसे—भोजन करते समय फोन को पूरी तरह दूर रखना, सोने से कम से कम एक घंटे पहले स्क्रीन बंद कर देना और सप्ताह में कम से कम एक दिन स्क्रीन से दूरी बनाकर इस खाली समय का उपयोग प्रकृति के बीच जाने, आध्यात्मिक पुस्तकें पढ़ने या अपनों के साथ आमने-सामने बैठकर बात करने में करें। याद रखिए, तकनीक हमारे जीवन को आसान बनाने के लिए है, हमें अपना ग़ुलाम बनाने के लिए नहीं।





























Views Today : 225
Views Last 7 days : 881
Views Last 30 days : 1531
Views This Year : 10521
Total views : 110994
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8