बामको। पश्चिम अफ्रीकी देश माली में तीन भारतीयों को आतंकियों ने अगवा कर लिया है। भारत सरकार ने भी इसकी पुष्टि कर दी है और तीनों को छुड़ाने के प्रयास तेज कर दिए हैं।
तीनों भारतीय माली में एक सीमेंट फैक्ट्री में काम कर रहे थे। घटनाक्रम 01 जुलाई की है। अल-कायदा से जुड़े आतंकवादियों का हथियारबंद समूह फैक्ट्री में घुसा और वहां काम कर रहे तीनों भारतीयों का अपहरण कर लिया।
गौरतलब है कि डायमंड सीमेंट फैक्ट्री पश्चिमी माली के कायेस क्षेत्र में स्थित है। अब तक किसी आतंकी समूह ने अपहरण की ज़िम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन माना जा रहा है कि इसके पीछे अलकायदा से जुड़े जमात नुसरत अल-इस्लाम वाल-मुस्लिमीन का हाथ हो सकता है।




























Views Today : 26
Views Last 7 days : 918
Views Last 30 days : 1571
Views This Year : 10574
Total views : 111047
Who's Online : 1
Your IP Address : 162.251.85.8