नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए इस्लामिक स्टेट (आइएसआइएस) के तीन आतंकवादियों को पकड़ा है। आतंकियों का नाम मोहम्मद शाहनवाज सफीउज्जमा आलम उर्फ अब्दुल्ला, मुहम्मद रिजवान अशरफ और अरशद वारशी हंै। शाहनवाज पर 03 लाख रुपए का इनाम था।
एनआईए के मोस्ट वांटेड आतंकवादियों के पकड़ेे जाने पर दिल्ली पुलिस के स्पेशन कमिश्नर एचजीएस धालीवाल ने कहा कि मुहम्मद शहनवाज, मुहम्मद रिजवान अशरफ और अरशद वारशी को गिर$फ्तार किया गया है। तीनों आतंकवादी इंजीनियर हैं। उन्होंने पश्चिमी भारत और दक्षिणी भारत में कई स्थानों पर रेकी की थी। उनके पास सामग्री खरीदने से लेकर विस्फोटकों के लिए कंटेनर और पाइप थे। उन्हें आईएसआईएस तत्त्वों ने समर्थन और प्रचारित किया था।





























Views Today : 17
Views Last 7 days : 282
Views Last 30 days : 864
Views This Year : 3358
Total views : 103831
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139