कुरारा, हमीरपुर। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम टृस्ट के संयुक्त तत्त्वावधान में दिनांक 23-24 सितम्बर को रायल गार्डन, ब्लाक कुरारा, जि़ला-हमीरपुर में 24 घंटे का श्री दुर्गाचालीसा अखण्ड पाठ सम्पन्न किया गया। इससे पूर्व नगर में नशामुक्त सद्भावना जनजागरण परिवर्तन रैली निकाली गई।
समापन बेला पर संगठन के प्रांतीय प्रचारमंत्री चंद्रकुमार द्विवेदी जी ने उपस्थित भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि ”साधना ही वह पथ है, जिस पर चलकर आत्मकल्याण और जनकल्याण किया जा सकता है। आम अवधारणा है कि कलियुग आ गया है, घोर कलियुग आ गया है, चारों ओर अनीति-अन्याय-अधर्म फैल रहा है, जबकि सद्गुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज का चिन्तन है कि अभी और भयानक कलिकाल आना है और यदि इससे बचना है, तो शक्तिसाधक बनना पड़ेगा, माता भगवती आदिशक्ति जगत् जननी जगदम्बा की साधना- आराधना करनी होगी।
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, युवा मोर्चा की उपाध्यक्ष बहन प्रीति कुशवाहा जी ने कहा कि ”यदि इस कलिकाल के प्रभाव से बचना है, तो स्वयं में, स्वयं के विचारों में परिवर्तन लायें।ÓÓ पार्टी के युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह गौतम जी ने कहा कि ”नशे-मासांहार से मुक्त चरित्रवान् जीवन धारण करना है, पुरुषार्थी और परोपकारी बनना है तथा माता भगवती की साधना-आराधना करते रहना है। अपने आपको इतना बदल डालो कि सम्पूर्ण समाज प्रकाशित हो उठे। अपने तन को, अपने घर को, अपने गाँव को मंदिर बनाओ, इस तरह एक-न-एक दिन पूरा देश मंदिर बन जायेगा।ÓÓ अंत में देवनारायण पांडेय जी ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन हरीओम योगभारती ने सफलतापूर्वक किया।




























Views Today : 4
Views Last 7 days : 910
Views Last 30 days : 1564
Views This Year : 10597
Total views : 111070
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8