इमली के पानी में अगर आप पैर डुबोकर बैठेंगे, तो स्ट्रेस तो कम होगा ही साथ ही सेहत से जुड़े कई फायदे आपको मिलेंगे। आजकल लोग नींद की कमी से लेकर पाचन की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसी परेशानियों से बचाव के लिए आयुर्वेद में कई ऐसे तरीके हैं, जिन्हें अपनाकर रोजमर्रा की दिक्कतों से बचा जा सकता है। आमतौर पर पैरों को डिटॉक्स करने के लिए लोग गुनगुने पानी में नमक डालकर बैठते हैं। उन्हें पता ही नहीं कि इमली का पानी इससे कहीं बेहतर है। आयुर्वेद में पैरों को शरीर का दूसरा हार्ट कहा जाता है। पैरों के तलवों में ऐसे कई बिंदु होते हैं जो पाचन, नींद, शरीर की एनर्जी से जुड़े होते हैं। इसलिए जब इमली के गुनगुने पानी में पैर डुबोते हैं, तो यह शरीर को डिटॉक्स करने से लेकर पित्त को बैलेंस करने में मदद करते हैं।
पित्त और शरीर की
गर्मी को करे कम
विषय विशेषज्ञ बतलाते हैं कि इमली अम्लीय होती है और शीतलता देती हैं। अगर गुनगुने पानी में इमली का गूदा मिलाकर पैर डुबोकर रखे जाएं, तो यह शरीर की एक्सट्रा गर्मी और पित्त दोष को शांत करती है। इसका इस्तेमाल खासतौर पर गर्मी के मौसम में बहुत राहत देता है।
पाचन में सुधार
आयुर्वेद के अनुसार, पैरों के तलवों में पाचन से जुड़े कई बिंदु होते हैं। जब शीतल इमली का पानी तलवों के इन बिंदुओं को छूता है, तो पेट की अग्नि को संतुलन मिलता है। इससे कब्ज और गैस से राहत मिलती है।
आती है अच्छी नींद
इमली के पानी में 15-20 मिनट तक पैरों को भिगोकर रखने से दिनभर की थकान तो कम होती ही है, साथ ही मांसपेशियां रिलैक्स होती है। इससे स्ट्रेस कम होता है और अच्छी नींद आती है।
टॉक्सिंस हाते हैं बाहर
इमली के पानी से ब्लड फिल्टर होता है और शरीर से टॉक्सिंस बाहर निकलते हैं। इस वजह से त्वचा पर दाने और फुंसी कम होते हैं। जो लोग नियमित रुप से इमली के पानी का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें अपना शरीर भी हल्का महसूस होता है।
कब और कैसे
करें इस्तेमाल?
पानी को गुनगुना रखें। इसमें 2-3 बड़े चम्मच इमली का गूदा मिला दें। इस गुनगुने पानी में हफ्ते में 2-3 बार 15 से 20 मिनट तक पैर डुबोकर रखें। इस दौरान खुद को शांत रखने की कोशिश करें।
किन्हें नहीं करना चाहिए
इमली के पानी का उपयोग?
विशेषज्ञों के अनुसार, सर्दी-जुकाम या साइनस की समस्या वाले लोगों को और डायबिटीज के मरीज जिनके पैरों में घाव या संक्रमण हो, उन्हें इमली के पानी का उपयोग नहीं करना चाहिए।




























Views Today : 23
Views Last 7 days : 915
Views Last 30 days : 1568
Views This Year : 10571
Total views : 111044
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8