सागर। सद्गुरुदेव परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के आशीर्वाद से भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्त्वावधान में अप्रैल माह के प्रथम रविवार को स्थानीय बाल संजीवनी विद्यालय में मासिक महाआरतीक्रम सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम के शुभारम्भ में उपस्थित भक्तों ने ‘माँ’-गुरुवर के जयकारे लगाए।
साधनाक्रम व गुरुवर और ‘माँ’ की आरती सम्पन्न होने के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने परम पूज्य गुरुवरश्री की जनकल्याणकारी विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नशे-मांसाहार से मुक्त चरित्रवान्, चेतनावान्, पुरुषार्थी और परोपकारमय जीवन ही सच्चा मानवजीवन है।
उद्बोधनक्रम के पश्चात् शक्तिजल और प्रसाद का वितरण किया गया।




























Views Today : 22
Views Last 7 days : 124
Views Last 30 days : 853
Views This Year : 8244
Total views : 108717
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8