ग्वालियर। साइबर ठगी में प्रयोग किए गए 5300 म्यूल खाते चिह्नित कर लिए गए हैं। ये सभी बैंक खाते मध्यप्रदेश के हैं। राज्य आपरेशन मैट्रिक्स के अंतर्गत केंद्रीय गृह मंत्रालय के आई-फोर-सी (इंडियन साइबर क्राइम को-आर्डिनेशन सेंटर) की मदद से साइबर सेल ने संदिग्ध लेनदेन के बाद इनकी पहचान की है और खातों की जांच की जा रही है। ये बैंक खाते फर्स्ट लेयर के हैं, जिनमें ठगी की रकम सीधे पहुंची। दूसरी और तीसरी लेयर के म्यूल खातों की भी जांच की जाएगी।
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में पहली बार ऐसा आपरेशन चलाया गया है, जब सीधे बैंक खातों को टारगेट किया जा रहा है। राज्य साइबर सेल के अनुसार, म्यूल खाता धारकों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 319(2), आइटी एक्ट 66-सी, 66-डी के तहत एफआईआर दर्ज की जाएगी। इसके बाद इन्हें जेल भेजा जाएगा।




























Views Today : 1
Views Last 7 days : 893
Views Last 30 days : 1546
Views This Year : 10549
Total views : 111022
Who's Online : 1
Your IP Address : 162.251.85.8