नई दिल्ली। आयुष्मान भारत योजना की सुविधा को आसान बनाने के लिए गत दिवस केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री जेपी नड्डा ने आधिकारिक व्हाट्सएप चैटबॉट ‘आयुष्मान सारथी’ लॉन्च किया। अब देश का हर नागरिक घर बैठे अपने मोबाइल से सीधे व्हाट्सएप नंबर +91 7290823838 पर मैसेज करके योजना से जुड़ी जरूरी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा विकसित यह चैटबॉट चौबीसों घंटे काम करेगा। इससे करोड़ों लाभार्थियों को सरकारी दफ्तरों या कॉल सेंटरों के चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी।
व्हाट्सएप पर मिलेंगी पाँच बड़ी सुविधाएं
आयुष्मान सारथी चैटबॉट को सीधे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के सुरक्षित सिस्टम से जोड़ा गया है, जिससे लोगों को तुरंत असली जानकारी (रियल-टाइम डेटा) मिलेगी। व्हाट्सएप पर मिलने वाली मुख्य सेवाएं नीचे दी गई हैं-
पात्रता की जांच: आप आसानी से पता लगा सकते हैं कि आपका नाम इस मुफ्त इलाज योजना में शामिल है या नहीं। डाउनलोड और आवेदन: लाभार्थी व्हाट्सएप के जरिए ही अपना नया आयुष्मान कार्ड आवेदन कर सकते हैं और उसे पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड भी कर सकते हैं।
आधार लिंकिंग: कार्ड को चालू रखने के लिए दोबारा ई-केवाईसी कराना या आधार कार्ड लिंक करना अब चैटबॉट से संभव है।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष मदद: 70 साल और उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए ‘आयुष्मान वय वंदना कार्ड’ से जुड़ी सेवाएं भी इस पर मिलेंगी।
अस्पताल से छुट्टी के बाद दे सकेंगे फीडबैक: यह नया डिजिटल टूल पारदर्शिता बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है। मरीज जब अस्पताल से ठीक होकर घर (डिस्चार्ज) लौटेंगे, तो वे व्हाट्सएप पर ही इलाज की गुणवत्ता को लेकर अपना डिजिटल फीडबैक दे सकेंगे। इसके अलावा, किसी भी शिकायत या सहायता के लिए इस चैटबॉट का उपयोग किया जा सकता है।





























Views Today : 32
Views Last 7 days : 207
Views Last 30 days : 679
Views This Year : 9240
Total views : 109713
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8