Homeविविध समाचार57 घंटे बिजली रही गुल, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

57 घंटे बिजली रही गुल, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

 दमोह। दमोह ज़िले के पटेरा व मगरोन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले फतेहपुर, नीमी, खैरी सहित कई गांवों में रविवार-सोमवार को 57 घंटों से बिजली पूरी तरह ठप रही। बिजली न होने से गांवों में पानी का भारी संकट गहरा गया था।

इससे गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर चक्काजाम कर दिया। 

जानकारी मिलते ही पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जल्द ही व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम खुला।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News