छह अधिकारियों के विरुद्ध हुई कार्यवाही और दो ठेकेदार हुए ब्लैकलिस्ट
भोपाल। लोक निर्माण विभाग में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुधार के उद्देश्य से प्रदेशभर में निर्माण कार्यों के औचक निरीक्षण की व्यवस्था प्रारंभ की गई है। इसी क्रम में 04 नवंबर को मुख्य अभियंताओं के सात दलों द्वारा हरदा, जबलपुर, श्योपुर, खरगोन, सिंगरौली, नीमच एवं सागर जिलों में 35 निर्माण कार्यों का अचानक निरीक्षण किया गया। इस दौरान गड़बड़ी मिलने पर छह अधिकारियों पर कार्रवाई की गई। दो ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया। इनमें से 21 कार्य लोक निर्माण विभाग (सड़क/पुल) के, 4 कार्य परियोजना क्रियान्वयन इकाई (भवन) के, 7 कार्य मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के तथा 3 कार्य मध्यप्रदेश भवन विकास निगम शामिल है।
निरीक्षण रिपोर्ट की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक भरत यादव द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई।



























Views Today : 14
Views Last 7 days : 116
Views Last 30 days : 845
Views This Year : 8236
Total views : 108709
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8