नई दिल्ली। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) का कहना है कि देश में लिवर की दवा डिफिटेलियो और कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन एडसेट्रिस के 08 अलग-अलग नकली वर्जन मौज़ूद हैं। सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के ड्रग कंट्रोलर को इन दवाओं पर नज़र रखने को कहा गया है।
गौरतलब है कि डीसीजीआई ने इन दवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया था। डीसीजीआई ने बताया है कि भारत सहित 04 देशों में एडसेट्रिस इंजेक्शन के कई नकली वर्जन मौज़ूद हैं, जिनकी सप्लाई ऑनलाइन होती है। बताया गया कि दुनिया के 20 प्रतिशत कैंसर मरीज भारत में हैं। इस बीमारी से हर साल 75 हज़ार लोगों की मौत हो रही है और देश में हर साल लिवर की बीमारी से $करीब दो लाख लोगों की मौत होती है।





























Views Today : 5
Views Last 7 days : 911
Views Last 30 days : 1565
Views This Year : 10598
Total views : 111071
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8