राजौरी। राजौरी व पुंछ दोनों जि़लों में केंद्रीय सशस्त्र अर्धसैनिक बलों (सीएपीएफ) के माध्यम से प्रदान किए गए सुरक्षा कवच को मज़बूत करने के उद्देश्य से सरकार ने क्षेत्र में सीआरपीएफ की दो नई बटालियनों को तैनात किया है। इससे पहले सीआरपीएफ की एक बटालियन राजौरी और पुंछ दोनों जि़लों में तैनात थी।
अब दोनों जिलों में सीआरपीएफ की बटालियनों की संख्या तीन हो गई है। सूत्रों के अनुसार राजौरी में दो बटालियन को तैनात किया गया है। इनमें से एक का मुख्यालय सुंदरबनी और एक का राजौरी में होगा, जबकि पुंछ में एक बटालियन तैनात होगी, जिसका मुख्यालय पुंछ में होगा।
गौरतलब है कि पिछले तीन वर्षों में दोनों जिलों में कई आतंकी घटनाएं और मुठभेड़ें हुई हैं। वरिष्ठ सेना और पुलिस अधिकारी पहले ही स्थिति पर बयान जारी कर इसे राजौरी और पुंछ जि़लों में आतंकवाद को पुनर्जीवित करने के लिए आतंकी संगठनों का प्रयास करार दे चुके हैं।




























Views Today : 4
Views Last 7 days : 910
Views Last 30 days : 1564
Views This Year : 10597
Total views : 111070
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8