Homeराष्ट्रीय समाचाररक्षा मंत्रालय ने दी 17 हज़ार करोड़ रुपए का सैन्य ड्रोन खरीदने...

रक्षा मंत्रालय ने दी 17 हज़ार करोड़ रुपए का सैन्य ड्रोन खरीदने की मंजूरी

 नई दिल्ली। भारतीय सेनाओं की मारक और निगरानी क्षमता को बढ़ाने के लिए रक्षा मंत्रालय ने 17 हज़ार करोड़ रुपए से अधिक राशि की सैन्य ड्रोन खरीदने की योजना को मंजूरी दे दी है। इसके तहत भारतीय थलसेना, नौसेना और वायुसेना के लिए अत्याधुनिक प्रीडेटर ड्रोन खरीदे जाएंगे।

सीमा पर बढ़ेगी ताकत

रक्षा सूत्रों के अनुसार, इन ड्रोन्स की तैनाती मुख्य रूप से चीन और पाकिस्तान से लगी सीमाओं पर की जाएगी। यह ड्रोन 40 घंटे से अधिक समय तक लगातार हवा में रहकर जासूसी करने और सटीक मिसाइल हमला करने में सक्षम हैं। ये ड्रोन 35, 000 फीट से अधिक ऊंचाई पर उड़ सकेंगे और हेलफायर मिसाइल और स्मार्ट बमों से लैस रहेंगे तथा इनके माध्यम से तीनों सेनाओं की निगरानी प्रणाली मज़बूत रहेगी।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News