नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने युवा और शहरी मतदाताओं को लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए इंटरनेट मीडिया के विभिन्न मंचों पर अभियान शुरू किया है।
आयोग ने लोगों से आग्रह किया है कि वे इंटरनेट मीडिया पर चुनाव से संबंधित जो भी सूचना प्राप्त करते हैं, उसे पहले सत्यापित करें और फिर उसे साझा करें। लोकसभा चुनाव के तहत पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा, जबकि एक जून को अंतिम चरण का मतदान होगा। आम चुनाव सात चरणों में हो रहा है।
चुनाव आयोग के अनुसार, वह अभियान चलाकर युवा और पहली बार वोट देने वाले मतदाताओं को प्रेरित कर रहा है। उनसे मतदान के लिए मतदान केंद्र पर आने का आग्रह कर रहा है। इसके अलावा यू आर द वन अभियान के तहत आयोग विभिन्न हितधारकों का पता लगाने का प्रयास कर रहा है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी मतदाता मतदान करने से वंचित न रह जाए।




























Views Today : 17
Views Last 7 days : 211
Views Last 30 days : 672
Views This Year : 9264
Total views : 109737
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8