सोनमर्ग, श्रीनगर। श्रीनगर जिले से सटे सोनमर्ग के ऊंचे पर्वतीय हिस्सों में अचानक बादल फटने के कारण भयंकर तबाही मची है। जोजिला दर्रे के केंगा मोड़ (सेंगा मोड़) के पास भारी मात्रा में पहाड़ों से मलबा और कीचड़ बहकर सड़क पर आ गया, जिससे श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए पूरी तरह ब्लॉक हो गया है। राहत की बात यह है कि इस प्राकृतिक आपदा में किसी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। सीमा सड़क संगठन और स्थानीय प्रशासन की टीमें भारी मशीनों के साथ मौके पर तैनात हैं और मलबे को हटाने का काम युद्धस्तर पर जारी है। अधिकारियों ने श्रीनगर और लद्दाख के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को मार्ग पूरी तरह साफ होने तक सोनमर्ग की ओर न जाने की सख्त हिदायत दी है।




























Views Today : 211
Views Last 7 days : 867
Views Last 30 days : 1517
Views This Year : 10507
Total views : 110980
Who's Online : 5
Your IP Address : 162.251.85.8