रायपुर। राज्य सरकार ने नियमित शासकीय कर्मचारियों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा देने की दिशा में बड़ा क़दम उठाया है। शासकीय कर्मियों को बिना प्रीमियम 1.60 करोड़ रुपये तक का बीमा कवर मिलेगा।
राज्य शासन और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बीच स्टेट गवर्नमेंट सैलरी पैकेज को लेकर समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस एमओयू के तहत एसबीआई में वेतन खाता रखने वाले कर्मचारियों को करोड़ों रुपये का बीमा कवर पूरी तरह नि:शुल्क मिलेगा।
समझौता ज्ञापन के अनुसार, कर्मचारियों को एक करोड़ रुपये का व्यक्तिगत दुर्घटना, एक करोड़ 60 लाख रुपये का हवाई दुर्घटना, एक करोड़ रुपये का स्थायी पूर्ण दिव्यांगता, 80 लाख रुपये का आंशिक दिव्यांगता और दस लाख रुपये का समूह जीवन बीमा दिया जाएगा। इन सभी बीमा सुविधाओं के लिए कर्मचारियों को कोई अतिरिक्त प्रीमियम नहीं देना पड़ेगा।




























Views Today : 1
Views Last 7 days : 149
Views Last 30 days : 639
Views This Year : 9281
Total views : 109754
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.165