हडोल। शहडोल संभाग और अमरकंटक के जलग्रहण क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश के चलते एशिया के विशालतम जलाशयों में से एक बाणसागर बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ना शुरू हो गया है। जल संसाधन विभाग द्वारा दिनांक 11 जुलाई, दिन-शनिवार की सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार, बांध में प्रति सेकंड हज़ारों क्यूसेक पानी की आवक हो रही है। यदि बारिश की यही रफ्तार बनी रही, तो अगले 48 घंटों के भीतर सुरक्षा के लिहाज से बांध के रेडियल गेट खोले जा सकते हैं। इस स्थिति को देखते हुए सोन नदी के डाउनस्ट्रीम और तटीय इलाकों में बसे गांवों के लिए जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है।
एनडीआरएफ की टीमें तैनात: शहडोल कलेक्टर ने आपदा प्रबंधन समिति की आपात बैठक बुलाकर नदी किनारे बसे देवलोद, ब्यौहारी और जयसिंहनगर के तटीय गांवों में कोटवारों के माध्यम से मुनादी कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि लोग सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। सोन नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीमों को चौबीसों घंटे निगरानी के लिए तैनात किया गया है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे उफनती नदी-नालों और रपटों को पार करने का जोखिम कतई न उठाएं।




























Views Today : 228
Views Last 7 days : 884
Views Last 30 days : 1534
Views This Year : 10524
Total views : 110997
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8