कुसमी। रविवार को झारखंड के ओरसा घाट पर बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में नौ लोगों की मौत होने और 70 यात्रियों के घायल होने की खबर है। मृतक व घायल बलरामपुर ज़िले के ग्राम पीपरसोत – महाराजगंज क्षेत्र के रहने वाले हैं। सगाई के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी झारखंड के लोध फाल जा रहे थे। ब्रेक फेल होने से चालक का बस पर से नियंत्रण हट गया और बस दुर्घटनाग्रस्त होगया। घायलों को छत्तीसगढ़ और झारखंड के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया गया है।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के सामरी और झारखंड के महुआडांड़ को जोड़ने वाली सड़क पर हादसा रविवार शाम लगभग चार बजे हुआ। बलरामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पीपरसोत,महाराजगंज, झपरा, बुद्धूडीह के यात्री बलरामपुर के ज्ञान गंगा पब्लिक हाई स्कूल की बस में सवार होकर सगाई कार्यक्रम में शामिल होने के लिए झारखंड के महुआडांड थाना क्षेत्र के लोध फाल जा रहे थे। छत्तीसगढ़ की सीमा से लगभग सात किलोमीटर दूर ओरसाघाट के एक मोड़ पर तेज गति की बस अनियंत्रित होकर पलट गई।




























Views Today : 1
Views Last 7 days : 893
Views Last 30 days : 1546
Views This Year : 10549
Total views : 111022
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8