बलौदाबाजार (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले से सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। जिले के कसडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खर्वे में पिछले चार महीनों से हो रही रहस्यमयी मौतों का राज खोलते हुए पुलिस ने गांव के ही एक ‘साइको किलर’ रामसहाय जायसवाल (46 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने आपसी विवाद, टोना-टोटका के संदेह और कर्ज से मुक्ति पाने के लिए एक-एक कर अपने ही परिचित 08 लोगों को शराब में ‘सुहागा’ (बोरेक्स पाउडर) मिलाकर मौत के घाट उतार दिया।
बलौदाबाजार पुलिस के अनुसार, आरोपी रामसहाय गांव में ही एक छोटी किराना दुकान चलाता था। उसने गांव के ही एक व्यक्ति से चूहा मारने के नाम पर सुहागा पाउडर खरीदा था। इंसानों को निशाना बनाने से पहले उसने इस जानलेवा पाउडर का परीक्षण एक कुत्ते पर किया। जब कुत्ते की मौत हो गई और आरोपी को यकीन हो गया कि यह जहर बिना किसी शक के इंसान को मार सकता है, तो उसने 06 फरवरी से अपनी खूनी साजिश को अंजाम देना शुरू कर दिया। वह ग्रामीणों को शराब पीने के बहाने बुलाता और चुपके से उसमें भारी मात्रा में सुहागा मिला देता था।
9वें शिकार ने खोला राज: इस खामोश कत्लखाने का भंडाफोड़ तब हुआ जब आरोपी का 9वां शिकार (कार्तिक नाम का ग्रामीण) जहर वाली शराब पीने के बाद भी समय रहते इलाज मिलने से जिंदा बच गया। कार्तिक ने पुलिस को बताया कि रामसहाय ने ही उसे शराब पिलाई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने भी पुलिस को आवेदन सौंपकर रामसहाय पर संदेह जताया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्यपालक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में 07 मृतकों के शवों को कब्र से बाहर निकलवाया और फॉरेंसिक व पोस्टमार्टम जांच के लिए रायपुर भेजा गया




























Views Today : 4
Views Last 7 days : 109
Views Last 30 days : 847
Views This Year : 8221
Total views : 108694
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8