भोपाल। बिजली उपभोक्ता बढ़ते सरचार्ज से परेशान हैं। जानकारी के अनुसार, बिजली कंपनी ने फ्यूल एंड पावर परचेस एडजस्टमेंट सरचार्ज (एफपीपीएएस) के नाम पर एक वर्ष के अन्दर 3.46 प्रतिशत महंगी बिजली कर दी है। अर्थात एक साल पहले जो उपभोक्ता 100 रुपए का बिल अदा कर रहा था, उसे अब उतनी ही बिजली के लिए 103 रुपए से अधिक का भुगतान करना पड़ रहा है। इसी तरह समय-समय पर सरचार्ज बढ़ाने की प्रक्रिया जारी है।
यह सरचार्ज है क्या?
गौरतलब है कि बिजली बनाने में उपयोग होने वाले ईंधन के मूल्यों के आधार पर सरचार्ज निश्चित किया जाता है और ईधन के बढ़े हुए मूल्य को यूनिट की राशि में जोड़ दिया जाता है।




























Views Today :
Views Last 7 days : 102
Views Last 30 days : 831
Views This Year : 8222
Total views : 108695
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8