जम्मू-कश्मीर। सांबा के सीमावर्ती गांव छन्नी समोत्रा में सोमवार देर रात को एक सकड़ दुर्घटना में 21 लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना छन्नी समोत्रा गांव की है, जहां से ईंट बनाने वाले भट्टे से छत्तीसगढ़ के रहने वाले प्रवासी मज़दूरों से भरी बस कश्मीर के लिए निकली ही थी जो कि थोड़ी दूर आकर ही अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट कर नहर में गिर गई।
पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव का कार्य किया गया तथा सभी घायलों को उपचार के लिए घग्वाल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चार घायलों को जम्मू के राजकीय अस्पताल में बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया।



























Views Today : 13
Views Last 7 days : 919
Views Last 30 days : 1573
Views This Year : 10606
Total views : 111079
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8