भोपाल। प्रदेश सरकार ने प्रदेश की उन बेटियों के लिए एक योजना लेकर आई है, जिन्होंने किन्हीं कारणों से अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। राज्य के महिला एवं बाल विकास विभाग ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत ‘सरस्वती अभियान’ चलाने का निर्णय लिया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्कूल छोड़ चुकी बालिकाओं को पुन: शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 10 मार्च 2026 को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में इस अभियान का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश भर की ऐसी बालिकाओं को चिन्हित कर उन्हें शिक्षा के नए अवसर प्रदान करने की रूपरेखा प्रस्तुत की जाएगी।





























Views Today : 241
Views Last 7 days : 897
Views Last 30 days : 1547
Views This Year : 10537
Total views : 111010
Who's Online : 1
Your IP Address : 162.251.85.8