तेंदूखेड़ा। सद्गुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के आशीर्वाद से तृतीय रविवार को कृषि उपज मंडी प्रांगण, तेंदूखेड़ा में मासिक महाआरतीक्रम सम्पन्न किया गया। जयकारे दशरथ यादव जी और लता पाल जी ने लगवाए। इसके पश्चात् भक्तों ने साधनाक्रम पूर्ण करते हुए दिव्य आरती का लाभ प्राप्त किया।
इस अवसर पर सीताराम परस्ते जी ने कहा कि ”परम पूज्य गुरुवरश्री के द्वारा बताए हुए मार्ग पर चलकर ही जीवन का उद्धार हो सकता है। विनोद सिंह जी ने कहा कि ”हमें परोपकार को जीवन का ध्येय बना लेना है। वंदना सिंह जी ने कहा कि ”गुरुवर जी हमें साधक बनाना चाहते हैं, साधू-संत नहीं और साधक बही होता है, जो सद्मार्ग पर चलने के साथ ही समाज को उसी दिशा में ले जाने का प्रयास करे।
उपस्थित भक्तों को सतेंद्र सिंह जी और राजेश सिंह जी ने भी सम्बोधित किया। अंत में देवेन्द्र सिंह जी ने कार्यक्रम में आए हुए भक्तों के प्रति आभार जताया।




























Views Today : 41
Views Last 7 days : 933
Views Last 30 days : 1586
Views This Year : 10589
Total views : 111062
Who's Online : 1
Your IP Address : 162.251.85.8