ग्वालियर। ग्वालियर में आत्महत्या का एक ऐसा प्रकरण सामने आया है, जो आमसमाज को शर्मसार कर देने वाला है। बीते दिवस थाटीपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत नेहरू कॉलोनी में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने अपनी राइफल से स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। चर्चा है कि उसकी बहू उसे आए दिन प्रताड़ित करती रहती थी।
गोली की आवाज़ सुनकर पड़ोसी पहुंच गए और माजरे को समझकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोष्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मौके से लायसेंसी राइफल को बरामद कर लिया है और घटना के कारणों का पता लगा रही है।
शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।चर्चा है कि मृतक बुजुर्ग काफी शान्त स्वभाव के थे, लेकिन पारिवारिक कलह के कारण उन्हें आत्महत्या करने के लिए मज़बूर होना पड़ा।




























Views Today :
Views Last 7 days : 102
Views Last 30 days : 831
Views This Year : 8222
Total views : 108695
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8