गाजियाबाद। निवाड़ी में गत 10 अप्रैल को घर में मौज़ूद अकेली महिला को बंधक बनाकर गहने और नकदी लूट के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस का कहना है कि महिला ने खुद अपने पिता, मां और पिता के परिचित के साथ मिलकर लूट की कहानी बनाई थी।
घटना वाले दिन से करीब ड़ेढ महीने पहले महिला खुद ससुराल में रखे गहने चोरी कर अपने मायके ले गई थी और मेरठ में एक आभूषण कारोबारी के यहां बेच आई थी। पुलिस ने आरोपी महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, निवाड़ी के ब्रहमपुरी निवासी मोहित त्यागी ने पुलिस को 10 अप्रैल को शिकायत करते हुए बताया था कि दोपहर में उनकी भाभी दीपिका त्यागी घर पर अकेली थीं। तीन लोग घर पर आए और उनकी भाभी को बंधक बनाकर करीब 40 तोला गहने और साढ़े तीन लाख रुपये लूटकर ले गए। बदमाश जाते हुए उनकी भाभी के हाथ बांधकर और मुंह बंदकर फरार हो गए। जब वह घर पहुंचे तब उन्हें घटना का पता चला।
पुलिस ने मामले की जांच करते हुए सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और सीडीआर के जरिए घटना का पर्दाफाश करते हुए बताया कि पीडि़त महिला ने खुद ही लूट की फर्जी कहानी तैयार की थी। महिला के घर पर उनके पिता का परिचित अकबर आया था।
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दीपिका त्यागी, उसके पिता मेरठ के गंगानगर स्थित राधा गार्डन निवासी योगेंद्र त्यागी, मां सुनीता त्यागी एवं बागपत के सिघावली अहीर थानाक्षेत्र के बसौद निवासी अकबर को गिरफ्तार कर लिया है।




























Views Today : 32
Views Last 7 days : 924
Views Last 30 days : 1577
Views This Year : 10580
Total views : 111053
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8