भोपाल। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर भोपाल पुलिस ने शहर के कई नामी स्कूल के संचालकों और प्राचार्यों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। भोपाल के कार्मल कॉन्वेंट (भेल), सेंट जोसेफ को-एड (अरेरा कॉलोनी) और क्राइस्ट द किंग स्कूल के प्रिंसिपलों और मैनेजमेंट के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।
क्या है पूरा मामला?: इन स्कूलों पर आरोप है कि इन्होंने निजी प्रकाशकों और यूनिफॉर्म डीलरों के साथ साठगांठ करके पैरेंट्स को महंगी और गैर-मान्यता प्राप्त किताबें व खास दुकानों से ही ड्रेस खरीदने के लिए मजबूर किया था। भोपाल कलेक्टर ने साफ कहा है कि इस सिंडिकेट में शामिल किसी भी स्कूल को बख्शा नहीं जाएगा।





























Views Today : 37
Views Last 7 days : 212
Views Last 30 days : 684
Views This Year : 9245
Total views : 109718
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8