भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने राज्य की जीवनदायिनी माँ नर्मदा के तट पर एक भव्य तीर्थस्थल विकसित करने की घोषणा की है। यह नया तीर्थस्थल नर्मदा किनारे स्थित हीरापुर में महान स्वतंत्रता सेनानी राजा हिरदेशाह लोधी की स्मृति में बनाया जाएगा।
भोपाल के जंबूरी मैदान में ‘शौर्य दिवस’ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि राजा हिरदेशाह लोधी 1842 की क्रांति के महानायक थे, जिन्हें ‘नर्मदा टाइगर’ के नाम से भी जाना जाता है। उनके बलिदान और संघर्ष की गाथा को जीवित रखने के लिए हीरापुर में इस तीर्थस्थल का निर्माण किया जाएगा, जो न केवल धार्मिक, बल्कि ऐतिहासिक पर्यटन का भी केंद्र बनेगा।




























Views Today : 237
Views Last 7 days : 893
Views Last 30 days : 1543
Views This Year : 10533
Total views : 111006
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8