जयपुर। ग्रेटर नगर निगम आयुक्त ने मंगलवार, दिनांक 08 जुलाई को हिंगोनिया गोशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोशाला में व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बाड़ों में साफ-सफाई, जल निकासी, पशुओं के लिए चारे व चिकित्सा सुविधा व्यवस्था दुरुस्त करने पर जोर दिया।
पशु प्रबंधन शाखा के अधिकारियों ने बताया कि पिछले पांच माह में निगम क्षेत्र से करीब 5500 गोवंश को पकड़कर हिंगोनिया गोशाला भेजा जा चुका है। साथ ही, रोगी पशु वाहन (एंबुलेंस) से करीब एक हजार गोवंश को उपचार के लिए गोशाला लाया गया है। आयुक्त ने विशेष तौर पर स्वच्छता रखने व गोवंश के खान-पान की व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया।



























Views Today : 14
Views Last 7 days : 208
Views Last 30 days : 669
Views This Year : 9261
Total views : 109734
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8