Homeराष्ट्रीय समाचारनई दिल्ली घोषणापत्र सर्वसम्मति से पास

नई दिल्ली घोषणापत्र सर्वसम्मति से पास

नई दिल्ली। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में विभिन्न अंतरराष्ट्रीय भू-राजनीतिक तनावों और मतभेदों के बावजूद, भारत सभी सदस्य देशों को एक मंच पर लाने में सफल रहा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घोषणा की कि बिना किसी आपत्ति के ‘नई दिल्ली घोषणापत्र 2026’ को सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया है। इस घोषणापत्र में मुख्य रूप से इन बिंदुओं पर जोर दिया गया है–

   वैश्विक आपूर्ति शृंखला व ऊर्जा सुरक्षा: पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में शांति बनाए रखने, ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने और वैश्विक व्यापार की निर्बाध आपूर्ति शृंखला को बनाए रखने का आह्वान किया गया।

   आर्थिक सहयोग व तकनीक: सदस्य देशों के बीच स्थानीय मुद्राओ में व्यापार बढ़ाने, क्रॉस-बॉर्डर डिजिटल पेमेंट्स को मजबूत करने और भविष्य की तकनीकों (जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस – अक) के नियम तय करने में सहयोग की बात कही गई।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News