उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन में सिंहस्थ महाकुंभ 2028 की तैयारियों के तहत कंठाल चौराहा से छतरी चौक (गोपाल मंदिर रोड) मार्ग के चौड़ीकरण का काम चल रहा है। इस योजना के तहत सती गेट क्षेत्र में स्थित करीब 170 साल पुराने ऐतिहासिक ‘खड़े हनुमान मंदिर’ की प्रतिमा को विस्थापित (शिफ्ट) करने का प्रस्ताव सामने आने के बाद से भारी विवाद खड़ा हो गया है। मंदिर का बाहरी आवरण हटाए जाने के बाद, मूर्ति को यथास्थान बनाए रखने की मांग को लेकर श्रद्धालुओं और विभिन्न हिंदूवादी संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है।
जनचर्चा है कि प्रशासन ने प्रतिमा को हटाने के लिए क्रेन और जेसीबी जैसी भारी मशीनों का उपयोग किया, लेकिन 08 फीट ऊंची यह दिव्य प्रतिमा अपनी जगह से टस से मस नहीं हुई। इस चर्चा के बाद दिल्ली, महाराष्ट्र, बिहार और उड़ीसा जैसे राज्यों से हज़ारों की संख्या में श्रद्धालु उज्जैन पहुंच रहे हैं। मंदिर के बाहर भक्तों की लंबी कतारें लगी हैं और लोग लगातार हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं। विस्थापन के विरोध में मंदिर परिसर में एक बड़े हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत भी की गई है।
भक्तों के भारी दबाव के बाद प्रशासन ने एक आधिकारिक बयान जारी कर स्पष्ट किया है कि श्रद्धालुओं की आस्था का पूरा सम्मान किया जाएगा। फिलहाल मंदिर विस्थापन के फैसले को रोक दिया गया है।




























Views Today : 176
Views Last 7 days : 832
Views Last 30 days : 1482
Views This Year : 10472
Total views : 110945
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8