दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जि़ले में एक 62 वर्षीय महिला और उसकी 18 वर्षीय पोती को कई चोटों के साथ मृत पुलिस ने गुरुवार को जानकारी दी कि आशंका है कि परिवारिक विवाद के कारण दोनों की हत्या की गई है। घटना पुलगांव थाना क्षेत्र के गनियारी गांव की है। मृतकों की पहचान राजवती साहू (62) और उनकी पोती सविता साहू के रूप में की गई है।
राजवती गनियारी स्थित अपने घर में अकेली रहती थी। दुर्ग शहर के पुलिस अधीक्षक चिराग जैन ने कहा कि परिवार के अन्य सदस्य भी उसी गांव में रहते थे और उनमें से एक उसके साथ रात में रहने के लिए उसके घर आता था। बुधवार को सविता रात्रि विश्राम के लिए अपनी दादी के घर आई थी और जब वह गुरुवार की सुबह वापस नहीं लौटी, तो परिवार के सदस्य देखने गए और दोनों को खून से लथपथ मृत पाया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रथम दृष्टया हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद लग रहा है और इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।




























Views Today : 22
Views Last 7 days : 124
Views Last 30 days : 853
Views This Year : 8244
Total views : 108717
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8