Homeराष्ट्रीय समाचारदिल्ली और उत्तरप्रदेश को ट्रैफिक जाम से राहत देने के लिए दो...

दिल्ली और उत्तरप्रदेश को ट्रैफिक जाम से राहत देने के लिए दो हाईवे प्रोजेक्ट्स मंजूर

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने दिल्ली और उत्तरप्रदेश को ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत देने के लिए 14,115 करोड़ रुपए की लागत वाले दो बड़े हाईवे प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दे दी है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया।

इस योजना से दिल्ली-एनसीआर और उत्तरप्रदेश में गाड़ियों की आवाजाही बहुत आसान हो जाएगी।   

जानकारी के अनुसार, दिल्ली में गाड़ियों के भारी जाम को खत्म करने के लिए एक आधुनिक सुरंग बनाई जाएगी। यह सुरंग द्वारका एक्सप्रेसव को वसंत कुंज के नेल्सन मंडेला मार्ग से सीधे जोड़ेगी। इयये हवाई अड्डे और गुरुग्राम जाने वाले लोगों को ट्रैफिक जाम में नहीं फंसना पड़ेगा और इस प्रोजेक्ट को पूरा होने में लगभग 05 साल का समय लगेगा। और,उत्तरप्रदेश के बुंदेलखंड इलाके व औद्योगिक क्षेत्रों को जोड़ने के लिए एक नया फोर-लेन हाईवे बनायी जाएगी। यह कानपुर से कबराई (महोबा) के बीच बनेगा, जिसे भविष्य में 6-लेन का भी किया जा सकेगा। इन दोनों प्रोजेक्ट्स के पूरे होने से लाखों लोगों का रोजाना का सफर आसान हो जाएगा और व्यापार को भी काफी बढ़ावा मिलेगा।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News