Homeदेश प्रदेशदमोह में हुई मूसलाधार बारिश से डूबी कॉलोनियां

दमोह में हुई मूसलाधार बारिश से डूबी कॉलोनियां

दमोह, 12 सितंबर। दमोह जिले में मानसून के दोबारा सक्रिय होने के बाद बीती रात हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। जिले में लगातार 07 घंटे तक हुई रिकॉर्ड बारिश के चलते निचले इलाकों और रिहायशी कॉलोनियों में 03 से 04 फीट तक पानी भर गया, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त है।

  शहर की सुभाष कॉलोनी में जलभराव की स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि जिला प्रशासन को एसडीईआरएफ की टीमों को तैनात करना पड़ा। बचाव दल ने सड़कों पर नावें चलाकर घरों में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस भारी वर्षा के कारण जिले में 05 कच्चे मकान जमींदोज हो गए हैं। गंभीर हालातों और सुरक्षा को देखते हुए कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से सभी सरकारी व निजी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी थी। वहीं, ड्रेनेज सिस्टम फेल होने और जलभराव से नाराज स्थानीय निवासियों ने व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चक्काजाम कर आंदोलन की चेतावनी दी है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News