Homeदेश प्रदेशपिता-पुत्र समेत तीन को लाठी-डंडों से पीटा, 17 के खिलाफ एफआईआर दर्ज

पिता-पुत्र समेत तीन को लाठी-डंडों से पीटा, 17 के खिलाफ एफआईआर दर्ज

कानपुर। शुक्रवार, दिनांक 11 सितम्बर को शहर के ग्वालटोली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्वालटोली बाजार में सब्जी का दाम पूछने को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दबंग सब्जी विक्रेता और उसके परिजनों ने मिलकर एक ही परिवार के पिता-पुत्र समेत तीन लोगों पर लाठी-डंडों और रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। इस बेरहमी से की गई पिटाई में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 17 आरोपियों के खिलाफ नामजद व अज्ञात में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। 

   आरोप है कि लामबंद होकर आए दबंगों ने निशांत को बीच बाजार घेर लिया। जब निशांत को बचाने उनके पिता और भाई आगे आए, तो हमलावरों ने उन पर भी लाठी, डंडे और लोहे की रॉड से हमला बोल दिया। सरेराह हुई इस गुंडागर्दी से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। तीनों को लहूलुहान करने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके पर छोड़कर फरार हो गए।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News