सागर। मोतीनगर थाना क्षेत्र के संत रविदास वार्ड स्थित एक घर में लुटेरों ने दिनदहाड़े लूट को अंजाम दिया। आरोपी ऑटो और बाइक से आए थे। शिकायत के बाद पुलिस ने दो बदमाशों सहित एक नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से बुजुर्ग महिला के छीने गए जेवर व रुपये भी बरामद होगए हैं।
जानकारी के अनुसार, संत रविदास वार्ड निवासी 80 वर्षीय कुसुमलता पति स्व. राजधर जैन ने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे वह अपने घर के अंदर आंगन में बर्तन धो रही थी कि तभी एक अज्ञात युवक आया और बोला कि पानी पिला दो। वृद्धा ने उसे पानी दिया, तभी दो और अज्ञात लड़के आ गए और उन्होंने मेरा मुँह दबा दिया।
लूट को अंजाम देने के बाद घर के बाहर नीले रंग की मोटर साइकिल से तीनों आरोपी पीले रंग की ऑटो से भाग गए। तीनों की उम्र 20 से 30 साल के बीच की बताई गई। पुलिस ने शिकायत के बाद अज्ञात आरोपियों पर मामला कायम उनकी तलाश शुरू की।
बुजुर्ग महिला के द्वारा बताए गए हुलिया के अनुसार पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे देखकर और मुखबिर से संपर्क कर साइबर सेल से जानकारी जुटाई। जिसके बाद पुलिस ने छोटा करीला निवासी दीपक पुत्र गनेश उर्फ जलेश अहिरवार, उम्र 21 वर्ष, संजय पुत्र महेंद्र शर्मा, उम्र 23 वर्ष और एक 16 साल के नाबालिग बालक को पकड़कर पूछताछ की। तीनों ने अपने अपराध करना स्वीकार कर लिया है।
पुलिस ने आरोपियों के पास एक जोड़ी सोने के टॉप्स, तीन हज़ार रुपये न$कद, एक ऑटो और बाइक बरामद की है। पुलिस ने लूट के दो आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है, जबकि अपचारी बालक को किशोर न्यायालय में रखा गया है।




























Views Today : 32
Views Last 7 days : 924
Views Last 30 days : 1577
Views This Year : 10580
Total views : 111053
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8