रीवा। रीवा जिले के गढ़ थाना अंतर्गत इटहाई गांव की महिला ने केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। बताया गया कि महिला तीन दिन तक संजय गांधी अस्पताल की बर्न यूनिट में भर्ती थी और उसने शुक्रवार की सुबह उपचार के दौरान दमतोड़ दी है। मौत के बाद एसजीएमएच चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पंचनामा कार्रवाई के बाद पीएम कराया गया, इसके बाद लाश परिजनों को सौंप दी गई है।
जानकारी के अनुसार, सरोज यादव पत्नी राजेन्द्र प्रसाद यादव, उम्र 38 वर्ष, निवासी-इटहाई, थाना गढ़, तीन दिन पहले अज्ञात कारणों से केरोसिन छिड़ककर खुद के ऊपर आग लगा ली। चर्चा है कि महिला कई वर्षों से प्रेत बाधा से परेशान रहती थी और तंत्र मंत्र के कारण गांव के एक तांत्रित से झाड़-फूंक कराया करती थी। आत्महत्या के कुछ दिन पहले बीरा व भभूती लेकर आई थी।





























Views Today : 8
Views Last 7 days : 131
Views Last 30 days : 767
Views This Year : 8334
Total views : 108807
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8