Homeआयुर्वेदचेहरे को धोने के बाद कपड़े से जोर-जोर से रगड़ना त्वचा के...

चेहरे को धोने के बाद कपड़े से जोर-जोर से रगड़ना त्वचा के लिए हानिकारक

अक्सर लोग चेहरा धोने के बाद या पसीना सुखाने के लिए तौलिए या किसी भी उपलब्ध कपड़े से चेहरे को जोर-जोर से रगड़ देते हैं। कई लोगों को लगता है कि ऐसा करने से त्वचा की गहराई से सफाई होती है और चेहरे पर चमक आती है,  लेकिन त्वचा विशेषज्ञों के अनुसार, यह आदत आपकी संवेदनशील त्वचा के लिए एक गंभीर भूल साबित हो सकती है। चेहरे की त्वचा शरीर के बाकी हिस्सों की तुलना में बहुत पतली और नाजुक होती है, जिसे अत्यधिक घर्षण से भारी नुकसान पहुंचता है। 

 घातक प्रभाव

रूखी व बेजान हो सकती है त्वचा: हमारी त्वचा पर एक प्राकृतिक सुरक्षात्मक परत होती है, जो नमी को बनाए रखती है और बैक्टीरिया से रक्षा करती है। कपड़े की रगड़ इस परत को नष्ट कर देती है, जिससे त्वचा रूखी और बेजान होने लगती है।

 समय से पहले झुर्रियां: चेहरे को तेजी से रगड़ने से त्वचा के ऊतक खिंचते हैं। इससे त्वचा का लचीलापन कम होजाता है और समय से पहले बारीक रेखाएं व झुर्रियां उभरने लगती हैं।

  एक्ने और संक्रमण का बढ़ना: यदि चेहरे पर पहले से ही मुंहासे या दाने हैं, तो रगड़ने से वे फूट सकते हैं। इससे संक्रमण चेहरे के अन्य हिस्सों में भी फैल जाता है और मुंहासे गंभीर रूप ले लेते हैं।

  पिग्मेंटेशन और कालापन: अत्यधिक घर्षण के कारण त्वचा में ‘पोस्ट-इन्फ्लेमेटरी हाइपरपिग्मेंटेशन’ की समस्या हो सकती है। इसके कारण चेहरे पर काले-भूरे धब्बे पड़ जाते हैं और त्वचा का रंग असमान होजाता है।

 रेडनेस और जलन: संवेदनशील त्वचा वाले लोगों में रगड़ के तुरंत बाद त्वचा लाल होजाती है और उसमें जलन या खुजली की समस्या शुरू होजाती है।

 चेहरा सुखाने का सही तरीका: विशेषज्ञों का कहना है कि चेहरा धोने के बाद हमेशा एक साफ, मुलायम सूती तौलिए या माइक्रोफाइबर क्लॉथ का ही इस्तेमाल करें। कपड़े को चेहरे पर रगड़ने के बजाय बेहद हल्के हाथों से थपथपाते हुए पानी को सुखाएं। इसके तुरंत बाद त्वचा के प्रकार के अनुसार मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें, ताकि त्वचा की नमी अंदर ही लॉक रहे।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News