कई लोगों को साधारण रूप से दूध पीना पसंद नहीं होता, तो वह दूध में कुछ न कुछ सप्लीमेंट या फिर फ्लेवर डालकर पी लेते हैं। कुछ लोगों को ठंडा दूध पीना पसंद होता है, तो किसी को गर्म। ऐसे में कई बार सवाल उठता है कि दूध को पीने का सही तरीका क्या है? क्या दूध में कुछ-न-कुछ मिक्स करके इसका स्वाद बढ़ाकर पिया जा सकता है? आयुर्वेद में दूध पीने के सही तरीके और किसके साथ इसे मिलाकर नहीं पीना चाहिए। इन सभी के बारे में उल्लेख है।
आयुर्वेद में दूध को सात्त्विक आहार बताया गया है। इसे पीने से मन शांत होता है और शरीर को ताक़त मिलती है , लेकिन यदि इसे ग़लत तरीके और ग़लत समय पर पिया जाए, तो यही सात्विक दूध टॉक्सिन्स में बदल जाता है, जो आंतों में जमा होकर डाइजेशन को स्लो कर देता है। अक्सर लोग दूध पीते समय कई ग़लतियां करते हैं और इस वजह से उन्हें पेट से जुड़ी समस्याएं होने लगती है।
…की जाने वाली गलतियां
विषय विशेषज्ञों का कहना है कि दूध पीने से हड्डियां मज़बूत होती है, नींद बेहतर आती है और शरीर को ताकत मिलती है, लेकिन ग़लत तरीके से दूध पीने से शरीर में टॉक्सिन्स जमा होजाते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, दूध को सही तरीके से, सही समय पर और सही चीजें न मिलाकर पीना विरुद्ध आहार कहा जाता है। विरुद्ध आहार के कारण डाइजेशन, स्किन और पूरे शरीर पर ग़लत असर पड़ता है।
नहीं पीना चाहिए ठंडा दूध
आयुर्वेद के अनुसार, ठंडा दूध पचने में भारी होता है, जो वात और कफ के दोष को बढ़ा देता है। इससे पाचन अग्नि कमज़ोर होजाती है, जिससे गैस, ब्लोटिंग और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इसलिए फ्रिज से निकालकर ठंडा दूध बिल्कुल भी नहीं पीना चाहिए।
दूध के साथ ग़लत कॉम्बिनेशन
अक्सर लोग दूध का स्वाद बढ़ाने के लिए उसमें ऐसे फल मिला देते हैं या नमकीन चीजों के साथ लेते हैं, तो याद रहे कि ये विरुद्ध आहार के अंतर्गत आता है। दूध में खट्टे फल या नमकीन फूड्स मिलाने से शरीर में आम (टॉक्सिन्स) बन जाते हैं, जो डाइजेशन के साथ-साथ स्किन के लिए भी नुक़सानदायक होते हैं। इस तरह से कुछ लोग नॉन वेज फूड या नमकीन खाने के साथ दूध लेते हैं, उसे भी ग़लत माना गया है। इससे शरीर में विषैले तत्त्व बन सकते हैं, जो डाइजेशन को खराब कर सकते हैं।



























Views Today : 14
Views Last 7 days : 116
Views Last 30 days : 845
Views This Year : 8236
Total views : 108709
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8