हमारे देश में डायबिटीज के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं और इसकी वजह से ही हमारा देश डायबिटीज कैपिटल बन रहा है। डायबिटीज में डाइट का विशेष ध्यान रखना चाहिए। खानपान में लापरवाही डायबिटीज के मरीजों की परेशानी बढ़ाने का काम करती है। इस बीमारी में मरीजों को लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स का सेवन करना चाहिए और नियमित रूप से एक्सरसाइज भी करना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि डायबिटीज में भिंडी का सेवन करने से बहुत फायदा मिलता है। भिंडी में मौज़ूद गुण शरीर में ब्लड शुगर के लेवल को कम करने में फायदेमंद माने जाते हैं।
गौरतलब है कि भिंडी की सब्जी और इससे बनी डिशेज का सेवन लगभग सभी लोग करते हैं। भिंडी में मौज़ूद गुण और पोषकतत्त्व शरीर के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। इसकी सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट मानी जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भिंडी में मौजूद विटामिन और मिनरल्स शरीर को हेल्दी रखने में भी मदद करते हैं। भिंडी में घुलनशील डाइटरी फाइबर की पर्याप्त मात्रा होती है, जो शरीर को कई तरह से मदद करता है।
डायबिटीज में भिंडी का सेवन करने से निम्नांकित लाभ मिलते हैं–
1: भिंडी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण से शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
2: इसमें मौजूद डाइटरी फाइबर आसानी से घुल जाते हैं और इंसुलिन प्रतिरोध को ठीक रखने में मदद करते हैं।
3: भिंडी वजन कम करने में भी मदद करती है और इससे डायबिटीज में फायदा मिलता है।
4: भिंडी में पोटैशियम, विटामिन-सी, प्रोटीन, कैल्शियम और फोलेट पाए जाते हैं, जो डायबिटीज में बहुत फायदेमंद होते हैं।




























Views Today : 4
Views Last 7 days : 910
Views Last 30 days : 1564
Views This Year : 10597
Total views : 111070
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8